Showing posts with label Hindi Section. Show all posts
Showing posts with label Hindi Section. Show all posts

Saturday, July 14, 2012

इंतज़ार....

हर आह्ट पे तेरे आने का इंतज़ार रहता है..
हर वो हवा का झोंका जो मुझे छूकर जाता है,
उसमे तेरा एहसास होता है..
मेरी हर एक दुआ में तेरा नाम रहता है..
मेरी हर एक साँस में,
तेरे होने का मीठा सा इक एहसास होता है..
ऑंखें बंद करते ही तेरी यादों में खोते ही,
तेरा मेरे पास होने का एहसास होता है..
हर वोह लम्हा जो तेरे साथ गुज़ारा था,
उसे याद करके आज भी मन उदास होता है..
पथरा गई है ये उदास ऑंखें तेरे आने के इंतज़ार में,
देखते है मेरा ये इंतज़ार कब खत्म होता है..

Saturday, July 25, 2009

परछायीं........

बदहवास सी दौड़ती हुई
किसी परछाईं के पीछें
जाने कहाँ गुम हो गई
परेशान सी खड़ी हू
हांफती हुई साँसों को समेटते हुए
यह गहराता हुआ अँधेरा
और उसमे गुम होती वोह परछाईं
भीगी पलके टूटते सपने
बिखरते हुए इन सपनो को समेटते हुए
इस उम्मीद मैं की यह अँधेरा कभी तो मिटेगा
एक नया उजाला एक नया सवेरा
अभी नही तो कभी तो होगा
उस परछाईं से मेरा सामना कभी तो होगा..